Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में अवैध घुसपैठ को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

डॉ. मजूमदार ने दावा किया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दोनों आरोपियों के बांग्लादेशी पहचान पत्र और ठोस सबूत सौंपे हैं, फिर भी राज्य पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का यह रवैया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “स्पष्ट निर्देशों” के कारण है, जिनके अनुसार “किसी भी अवैध घुसपैठिए के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।”

02 Nov 2025

बंगाल में अवैध घुसपैठ को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर एक बार फिर सियासी विवाद गहराने लगा है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रविवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशिहारी थाना इलाके में दो बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बार-बार लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

डॉ. मजूमदार ने दावा किया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दोनों आरोपियों के बांग्लादेशी पहचान पत्र और ठोस सबूत सौंपे हैं, फिर भी राज्य पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का यह रवैया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “स्पष्ट निर्देशों” के कारण है, जिनके अनुसार “किसी भी अवैध घुसपैठिए के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “भले ही देश के असली नागरिकों की सुरक्षा और आंतरिक व्यवस्था दांव पर लग जाए, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार का ध्यान केवल अवैध घुसपैठियों के वोट सुरक्षित करने पर केंद्रित है।” उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अवैध घुसपैठिए ही ममता बनर्जी का पसंदीदा वोट बैंक’ हैं।

डॉ. मजूमदार के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर घुसपैठ और नागरिकता के मुद्दे पर विवाद छिड़ गया है। अब तक राज्य सरकार या पुलिस प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में अवैध घुसपैठ को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
डॉ. मजूमदार ने दावा किया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दोनों आरोपियों के बांग्लादेशी पहचान पत्र और ठोस सबूत सौंपे हैं, फिर भी राज्य पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। उन्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News